जंगली लोमड़ी ने हमला कर मां और बेटे को किया घायल
हल्द्वानी। लालकुआं और बिंदुखत्ता के ग्रामीण क्षेत्र आवारा जानवर और जंगली जानवर से बेहद परेशान है फसलों के नुकसान तो है ही लेकिन अब जान माल का संकट भी हो चुका है। एक ओर आवारा मवेशी ही मौत का कारण बन रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जंगली लोमड़ी भी लगातार हमला कर रही है। जंगली लोमड़ी के हमले का एक और मामला इंदिरा नगर द्वितीय बिंदुखत्ता से सामने आया है। जहां देर शाम जंगली लोमड़ी ने हमला कर मां और बेटे को घायल कर दिया आनन- फानन दोनों घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां केवल टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया। और बिना रेबीज के इंजेक्शन लगाए घायलों को घर भेज दिया गया। घायल मां बेटे के अनुसार अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन नहीं लगाया गया उन्होंने आज सुबह निजी अस्पताल में जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।गौरतलब है की घटना शनिवार शाम शाम के समय की है जब इंदिरा नगर द्वितीय निवासी तिलगा देवी अपने आंगन पर बैठी थी, तभी एक जंगली लोमड़ी (सियार) ने उन पर हमला बोल दिया। जैसे ही तिलगा देवी चीखने लगी तो उनके बेटे ने उनको बचाने की कोशिश की इस पर लोमड़ी द्वारा उन पर भी हमला कर दिया गया। दोनों को लुहलुहान हालात पर बेस अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन उन्हें रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगाया गया। इसके बाद घायल दोनों मां बेटे को घर भेज दिया गया। आज रविवार की सुबह लालकुआं के निजी क्लीनिक से उन्होंने रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। घटना की जानकारी गौला वन क्षेत्र के रेंजर को दी गई, इसके बाद मौके पर वन विभाग के कर्मचारी भी आए जिस पर परिजनों ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....