• Tue. Mar 17th, 2026

    पूछताछ के लिए पुलिस चौकी में बुलाये गए युवक ने शौचालय में खाया जहर

    युवती को परेशान करने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने पुलिस चौकी के शौचालय में जहर गटक लिया। युवक को गंभीर हालत में हरिद्वार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के लक्सर कस्बा चौकी क्षेत्र की एक युवती ने रविवार सुबह परिजनों के साथ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परिचित युवक प्रशांत निवासी शेखपुरी उससे प्यार करने की बात कहकर शादी का दबाव डाल रहा है। जबकि युवक पहले से शादीशुदा है और उसका तीन साल का बेटा भी है। युवती के शादी से मना करने पर वह उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को चौकी बुलवाया और पूछताछ की। इस दौरान युवक लघुशंका का बहाना बनाकर चौकी के शौचालय में गया और अपने साथ लाए जहर को गटक लिया। बाहर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस उसे कस्बे के एक नर्सिंग होम ले गई, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हरिद्वार के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लक्सर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि युवक ने घबराकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *