• Thu. Mar 19th, 2026

    जेल से फरार एक कैदी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    हरिद्वार की जिला जेल रोशनाबाद से फरार हुए एक विचाराधीन कैदी रामकुमार को शुक्रवार को यमुनानगर हरियाणा में जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने चाकू के साथ घूमते हुए दबोच लिया। यह सूचना मिलने पर सिडकुल पुलिस जगाधरी के लिए रवाना हो गई है। इथर, दूसरे साजायाफ्ता कैदी प्रवीण पंकज की तलाश जारी है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कैदी रामकुमार को बी वारंट पर यहां की जेल में लाया जाएगा। घटना दशहरे की पूर्व संध्या पर घटित हुई थी। जेल कैंपस में रामलीला मंचन के दौरान कैदी पंकज 28 वर्ष पुत्र मगन लाल निवासी गोलभट्टा रुड़की और रामकुमार 24 वर्ष पुत्र रक्षाराम चौहान निवासी उज्जारी दिया धौनीपुर गोण्डा यूपी फरार हो गए थे जबकि तीसरा कैदी छोटू जो फरार नहीं हो सका था।जेल कैंपस में निर्माणाधीन हाईसिक्योरिटी बैरक के निर्माणस्थल पर लापरवाही कर छोड़ दी गई दो सीढ़ी को जोड़कर आरोपी पिछले हिस्से की दीवार फांदकर फरार हुए थे। रामलीला मंचन के बाद कैदियों को वापस बैरक में शिफ्ट करने के दौरान घटना की जानकारी हो सकी थी।कैदियों के फरार होने से हरिद्वार से लेकर देहरादून तक हडकंप मच गया था। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर डिप्टी जेलर प्यारे लाल समेत छह जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। इधर, फरार कैदियों की तलाश के लिए एसआईटी गठित कर दी थी। पुलिस ने फरार कैदियों की सहायता करने के आरोप में शूटर पंकज के तहेरे-मौसेरे भाईयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।इगर, कैदियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई थी। शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस से जगाधरी सिटी पुलिस ने संपर्क साधकर रामकुमार के चाकू के साथ गिरफ्त में आने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर तुरंत ही एसओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में पुलिस टीम जगाधरी सिटी के लिए खाना हो गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कैदी रामकुमार को बी वारंट पर यहां लाया जाएगा। बताया कि उससे पूछताछ में संभवत दूसरे कैदी पंकज के संबंध में कोई जानकारी मिल सकेगी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *