• Sun. Mar 29th, 2026

    संविदा कर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी नाथ नगर में भाजपा नेता व भेल के संविदा कर्मी के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

     सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। जब पूर्वी नाथनगर निवासी विजयंत चौधरी (38 वर्ष) पुत्र जसवंत चौधरी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद के माथे से सटाकर गोली मार ली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उसे रानीपुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की। तीन खोखे कारतूस भी बरामद हुए।

    सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या लेनदेन की वजह से विज्यंत चौधरी के परेशान चलने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *