• Thu. Feb 12th, 2026

हाथ से हाथ जोडों यात्रा: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा में की शिरकत, कोंग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अल्मोड़ा- काँग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम हाथ से हाथ जोडों के द्वितीय चरण में नगर के मुख्य बाजार में यात्रा निकालकर काँग्रेस ने राष्ट्रीय एकता के नारे का उदघोष करके जनता के बीच नफरत छोड़ो हाथ से हाथ जोडों का नारा दिया।

देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा- रावत
   आज यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के महासचिव एंव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा हैं। आम जनता हताशा, मँहगाई, बेरोजगारी, आपदा और कुशासन से त्रस्त है। जनता में आज विश्वास पॆदा करना सबसे बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि काँग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश मे जनता में नया विश्वास पॆदा करने ऒर जनता की तकलीफों को साझा करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोडों यात्रा निकाली और देश की जनता का अभूतपूर्व सहयोग और प्यार गाँधी जी को मिला।

उन्होंने कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए हमें जनता में हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक काँग्रेस कार्यकर्ता को यात्रा को सफल बनाने के लिए आगे आना होगा।

सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, यात्रा के संयोजक अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व प्रांतीय सचिव एंव नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी, वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल, दीप सिंह डाँगी, दिवान सतवाल, ब्लाँक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, देवेन्द्र बिष्ट, शिवराज नयाल, अमरजीत भाकुनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज वर्मा, किशन लाल, कार्तिक साह, जिला महासचिव गीता महरा, भगवती मटेला, प्रीति बिष्ट, दीपा साह, शरद चन्द्र साह, शोभा जोशी, हेम चन्द्र जोशी, अल्मोडा जिला प्रभारी महेश शर्मा,  ,सूरज वाणी, सरस्वती मटेला,दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रोतैला, गोपाल चौहान, रोहित रौतेला, अमित बिष्ट, परितोष जोशी,सरस्वती रोडिया,जया जोशी ,नारायण दत्त पांडे, गोपाल शाह,महेश आर्या,लक्ष्मण सिंह , अख्तर हुसैन, अमन अंसारी, नवाज खान, शोभा जोशी, प्रकाश रावत, संजय दुर्गापाल, सुनील जोशी ,हीरा सिंह बिष्ट, वि के भट्,प्रताप सत्याल, पंकज कार्की, मनोज जोशी ,मदन डांगी, कार्तिक शाह, मयंक बिष्ट, नितिन  रावत, नवल बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बंगारी, मनोज बिष्ट, छेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पूरन सुप्याल , शिवराज नयाल, वैभव,पांडे, गौरव वर्मा, मनोज वर्मा, पंकज वर्मा,गिरीश धवन,राजेश पालनी, दिनेश जोशी,कमलेश बिष्ट अनिल कुमार, प्रकाश जोशी, अनिल चावला,  देवेंद्र बिष्ट डिंपल, जीवन भंडारी शिकंदर पवार , बहादुर अधिकारी, हिमांशु मेहता, प्रदीप बिष्ट, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *