अल्मोडा – ग्राम रणखिल्ला के रहने वाले आनन्द राम ने आज एक बार फिर से अपने गांव की बहुत ही निर्धन बेटी की शादी में भोजन सामग्री, पूजन सामग्री और कन्यादान का अन्य सामान देकर एक बार फिर से इंसानियत का परिचय दिया।
हीलर आनंद एक योग थैरेपिस्ट हैं और वर्तमान में नोएडा में रहते हैं।
आनंद हर महीने अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा गरीब बच्चो की पढ़ाई और शादी के लिय बचाते है। और मिशन बचपन के नाम से एक सेवा चलाते हैं।
आज 7 दिसम्बर 2022 को फिर से हीलर आनंद और मिशन बचपन के अन्य सेवार्थियों मयंक श्रीवास्तव, निवेदिता त्रिपाठी, गौरव साहनी, सुरेश नौटियाल, आभा कुछाल, रीता दीपक, सुमन गोयल, सोनू गुप्ता, रोमी ओबेरॉय ने ग्राम रणखिल्ला के दर्शन राम की बेटी की शादी में भोजन सामग्री, पूजा सामग्री और कन्यादान के कपड़े इत्यादि प्रदान किया, जिसके लिए कन्या के माता पिता ने मिशन बचपन के सभी सेवार्थियोँ का आभार जताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आनंद ने लोगो से आग्रह किया की सभी लोग अपने अपने गावों में ऐसी ही सेवाओं को चलाए ताकि हर गरीब की जरूरत के समय उचित सहयोग मिल सके।
