• Tue. Mar 31st, 2026

    Health: सुबह खाली पेट अदरक के रस से बनी ड्रिंक पिने के है कई फायदे

    खाली पेट ड्रिंक: रोजाना हर सुबह खाली पेट अदरक के रस से बनी ड्रिंक को पिया जाए तो इससे कई सारे फायदे होते हैं। न केवल वजन कम होता है बल्कि डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट शरीर में जो भी चीज डाली जाती है, उसका असर पूरे दिन देखने को मिलता है। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ विभिन्न मॉर्निंग ड्रिंक की सलाह देते हैं। अगर आप रोजाना दिन की शुरुआत छोटे से जिंजर शॉट्स के साथ करते हैं तो इससे कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं। वजन कम करने के अलावा, यह अदरक की ड्रिंक कई बीमारियों में राहत देती है। जानें जिंजर शॉट्स के साथ दिन की शुरुआत करने पर होने वाले फायदे ।

    मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मेटाबॉलिज्म जरूरी है। कई सारी स्टडीज में पता चल चुका है कि जिंजर मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में मदद करता है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है।

    भूख कंट्रोल करता है

    रोजाना अगर सुबह के वक्त छोटे से गिलास में अदरक के रस से बनी ड्रिंक पीते हैं तो इससे भूख कंट्रोल होने में मदद मिलेगी। इससे ज्यादा मात्रा में कैलोरी खा लेने की समस्या भी हल होगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी।

    डाइजेशन में मदद

    अदरक का रस डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खाने का पाचन आसान हो जाता है और शरीर आसानी से जरूरी न्यूट्रिएंट्स को अब्जॉर्ब कर पाता है।

    इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है

    अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट करना आसान होता है। किसी भी तरह के शरीर में हो रहे इंफेक्शन से निपटने में मदद मिलती है।

    ब्लड शुगर रेगुलेट करता है

    अदरक ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में भी मदद करता है। अदरक की मदद से ग्लाइसेमिक कंट्रोल करने में मदद मिलती है और यह टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट की बीमारी के खतरे को भी कम करता है।

    वजन कम करने में मदद

    रोजाना जिंजर शॉट्स के साथ दिन की शुरुआत करने पर वजन कम करना आसान हो जाता है। यह न केवल कैलोरी बर्न करता है बल्कि शरीर में हो रहे किसी भी तरह के सूजन को कम करता है।

    कैसे बनाएं जिंजर शॉट्स

    जिंजर शॉट्स बनाने के लिए दो से तीन अदरक के टुकड़ों को लेकर घिस लें और उसके रस को छान लें। अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालें। स्वाद के लिए आधा चम्मच शहद भी डाल सकते हैं। बस अब इसे पिएं।

    कितनी मात्रा में पिएं जिंजर शॉट्स

    जिंजर शॉट्स नाम से ही पता चलता है कि इसे बहुत थोड़ी मात्रा में पिएं। जब आपको लगे कि शरीर पर इसका सही असर हो रहा है और इसे पीने से हार्ट बर्न या एसिडिटी की समस्या नहीं हो रही तो इसकी मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *