• Wed. Apr 1st, 2026

    उत्तराखंड- सही साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी , जमकर हो रही बर्फबारी पहाड़ों पर

    उत्तराखंड – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है राज्य के पर्वतीय जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
    मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई गुरुवार देर रात से जारी बारिश शुक्रवार तड़के तक जारी रही और इसके बाद उत्तराखंड की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। बर्फ से ढकी ये वादियां चांदी की तरह चमक रही थीं। जिन्‍हें देख दूसरे राज्‍यों से उत्तराखंड पहुंचे पर्यटक खुशी से खिल गए। मसूरी और धनोल्‍टी में इस साल की दूसरी बर्फबारी हुई। मसूरी में देर रात बारिश भी हुई। जिसके बाद चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में भी हिमपात हुआ है।
    वहीं ताजा बर्फबारी के बाद अब शनिवार को वीकेंड होने चलते पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे व्‍यापारी भी काफी खुश है। शुक्रवार को चारधाम में भी बर्फबारी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में चौथे दिन शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई है। इधर जोशीमठ में आज सुबह 4 बजे से ही जमकर बर्फबारी हो रही हैं इस बर्फबारी से वहां की परेशान जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरो में हैं सुबह से हो रही है बर्फबारी, नगर के सुनील,परसारी,नोग, डांडो, अपर बाजार, सहित पैंका,रविग्राम,मनोटी, लामारी, गांव में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
    पिंडर घाटी के ऊंचे बुग्यालों एवं चोटियों में इस साल की पहली बर्फबारी होने एवं घाटी क्षेत्रों में लंबें समय बाद बारिश होने के कारण जहां एक ओर ठंड बढ़ गई हैं। वही लंबे समय बाद बर्फबारी एवं बारिश होने के चलते किसानों एवं आम लोगों ने राहत की सांस ली हैं।

    पिंडर घाटी के ऊंचे बुग्यालों में भारी हिमपात
    शुक्रवार की तड़के दो बजे से पिंडर घाटी के आली, वेदनी, बगजी, नवाली ,डुंगिया, आईजन टाप के बुग्यालों के साथ ही थराली ब्लाक के रूईसाण, रतगांव, कुनीपार्था, देवाल के वांण, कुलिंग, दिदिना, लोहाजंग,घेस, हिमनी, बलाण, झलिया रामपुर, तोर्ती, सौरीगाड़, मानमती आदि गांवों की पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई जोकि सुबह तक जारी रही।
    24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 21 और 22 जनवरी को राज्य के पिथौरागढ़ ,चमोली और उत्तरकाशी जनपदों के अलावा अन्य पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि 23 और 24 जनवरी को बरसात और बर्फबारी की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *