राष्ट्रीय जुजित्सु में हिमानी को कांस्य पदक।
अल्मोड़ा। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में सहारनपुर उत्तर प्रदेश के डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9-12 तक संपन्न हुई “राष्ट्रीय सीनियर जुजित्सु चैंपियनशिप 2025” में सर्वाधिक पदक जीतकर उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आठवीं बार उत्तराखंड राज्य को भारतीय जुजित्सु का सिरमौर बना दिया। जुजित्सु कोच यशपाल भट्ट ने जानकारी दी कि उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए अल्मोड़ा की हिमानी मेर ने जुजित्सु में कांस्य पदक जीता। हिमानी मेर ने खेल विभाग द्वारा आयोजित राज्य चैंपियनशिप में पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई थी। हिमानी नेशनल कराटे एकेडमी अल्मोड़ा की खिलाड़ी है। हिमानी मेर की उपलब्धि पर जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी सहित विधायक मनोज तिवारी, खेल विभाग के जुजित्सु कोच कुंदन सिंह आदि ने बधाई दी है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....