• Thu. Feb 12th, 2026

देहरादून। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार और प्रांतीय सिविल सेवा के तीन अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। नमामि बंसल को नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पीसीएस ऋचा सिंह से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल का चार्ज वापस लेते हुए उन्हें नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया है।नमामि बंसल इससे पहले अपर सचिव चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ अपर सचिव जलागम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मंगलवार देर रात संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए।आदेश के अनुसार प्रशांत आर्य से प्रबंध निदेशक जीएमवीएन की जिम्मेदारी वापस ली गई है, वह अपर सचिव बाल विकास महिला कल्याण एवं निदेशक सांकेतिक बाल विकास परियोजना और महिला कल्याण की जिम्मेदारी पहले की तरह देखते रहेंगे। जबकि प्रबंध निदेशक जीएमवीएन की जिम्मेदारी अब तक नगर आयुक्त हल्द्वानी की जिम्मेदारी संभाल रहे विशाल मिश्रा को दी गई है।यहीं प्रांतीय सिविल सेवा के जयवर्धन शर्मा से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार बनाया गया है। पीसीएस योगेंद्र सिंह को अपर जिला अधिकारी पिथौरागढ़ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *