हल्द्वानी के सरकारी विद्यालय में शिक्षक ने मासूम बच्ची के साथ की अश्लील हरकतें…..

Haldwani : कोतवाली क्षेत्र में स्थित सरकारी विद्यालय के एक कलियुगी शिक्षक पर मासूम छात्रा से अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। और आरोपी शिक्षक गिरफ्तार भी हुआ, किन्तु पुलिस अदालत से उसकी रिमांड नहीं ले पाई। शिक्षक आसानी से जमानत पर रिहा हो गया और विद्यालय में पढ़ाने भी लग गया घटना से स्तब्ध पीड़ित बच्ची के गार्जनो ने बच्ची को स्कूल से हटाने के लिए विद्यालय प्रशासन से टीसी मांगी तो विद्यालय ने टीसी देने के एवज में शिक्षक पर लगे मुकदमे को वापस लेने की मांग रख दी ऐसी स्थिति में पीड़िता की मां ने एसपी से मुलाकात की एवं आरोपित शिक्षक से जान का खतरा बताया और मामले में कार्रवाई करने की अपील की मासूम की मां ने कहा है

विगत 23 जुलाई को बच्ची ने बताया कि उसके विद्यालय में एक शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की हैं मां ने जब यह सुना तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई मां ने तुरंत विद्यालय की प्रधानाध्यापक को सारा वृत्तांत सुनाया परन्तु उन्हें कुछ भी सहयोग नहीं मिला दुःखी होकर कोतवाली पुलिस को 25 जुलाई एक तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया। किन्तु आरोपित जमानत पर आसानी से छूट गया इतना ही नहीं वह स्कूल में पूर्व की भांति पढ़ाने भी लगा जब मां बेटी की टीसी लेने विद्यालय गई तो विद्यालय प्रशासन ने उस पर दबाव बनाया गया कि वह मुकदमा वापस ले छात्रा की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस धीमी गति से काम कर रही है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस मामले में तत्परता से काम कर रही है। दूसरी ओर जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने घटना की जानकारी से स्पष्ट इंकार किया साथ ही कहा यदि ऐसा है तो दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago