X

स्कूल के गेट पर ताला, बच्चे स्कूल के बाहर इंतजार करते रहे, शिक्षक सस्पेंड

देश के अधिकतर राज्यों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का हाल किसी से छुपा नहीं है। एक बार फिर स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक पर कार्रवाई हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय देवीखाल कोठा के शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें बच्चे स्कूल के बाहर शिक्षक का इंतजार कर रहे थे और स्कूल के गेट पर ताला लटका हुआ था। इस मामले में अब कार्रवाई देखने को मिली है।प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवीखाल कोठा में ताले लटकते के मामले को गंभीरता से लिया है। शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नागेंद्र बर्तवाल ने विद्यालय के सहायक शिक्षक पान सिंह को निलंबित कर दिया है।खंड शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल वर्षा भारद्वाज ने बताया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका अवकाश पर थी। जबकि औपबंधिक सहायक अध्यापक पान सिंह कार्य दिवस पर स्कूल में नहीं आए। बताया कि इस मामले की रिपोर्ट संस्तुति के साथ उच्च अधिकारियों को भेज दी गई। जिस पर बिना अवकाश स्वीकृत कराए शिक्षक के विद्यालय में अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया गया और मामले में विद्यालय के शिक्षक पान सिंह को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल के कार्यालय में संबद्ध करने की आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में उन्हें 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

This post was published on 12/08/2024 3:37 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post