• Thu. Feb 12th, 2026

देव भूमि स्वायत्त सहकारिता के द्वितीय वार्षिक साधारण सभा का शुभारंभ

देव भूमि स्वायत्त सहकारिता के द्वितीय वार्षिक साधारण सभा का शुभारंभ
—————-
अल्मोड़ा। बुधवार दिनांक 10.09.25 को ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना द्वारा अंगीकृत देव भूमि स्वायत्त सहकारिता के द्वितीय वार्षिक साधारण सभा में माननीय ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या व पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सहकारिता अध्यक्षा हेमा पाण्डे ने द्वारा सहकारिता के आय व्यय के बारे में बताया गया।


सहकारिता द्वारा एक वर्ष में 2.5 लाख रू0 का व्यवसाय कर 42 हजार रु0 लाभ अर्जित किया गया जिसमें रीप परियोजना के माध्यम से अल्ट्रापूअर व एकल उद्यमी को 150000 रु0 धनराशि ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या जी के माध्यम से वितरित की गई। जिसमें सहायक प्रबंधक संदीप सिंह जी ने रीप परियोजना की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। जिला सहकारी बैंक से राणा मैडम ने बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई सहकारिता द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर 4 समूह सदस्यों को शील्ड वितरण की गई। बैठक में सहायक प्रबंधक रीप परियोजना से संदीप सिंह विकास खण्ड भैसियाछाना से आजीविका समन्वयक श्री मनोज बोरा M&E आनन्द आर्य जय भारत सहकारिता अध्यक्षा प्रेमा बिष्ट सहकारिता से चंचल लोहनी, प्रवीण, ज्योति मुन्नी पाण्डे, मीना बिष्ट, प्रेमा, कोमल आदि मौजूद रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *