• Fri. Feb 20th, 2026

    IND vs ENG 1st ODI से ठीक पहले धाकड़ खिलाड़ी अस्पताल में हुआ भर्ती

    इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार रात नागपुर स्थित रामदासपेठ के मिडास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगर वह मैच से पहले फिट नहीं होते तो भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है, क्‍योंकि चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए ये सीरीज काफी महत्‍वपूर्ण है, जिसका पहला मैच आज गुरुवार 6 फरवरी को खेला जाना है।मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों हवाले से कहा गया है कि हार्दिक पंड्या को बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल लाया गया था। जहां डॉ. धांडे ने उनकी जांच की। आज गुरुवार के मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर अनिश्चितता बनी हुई है और अगर उनकी हालत में सुधार नहीं होता है तो उन्हें प्‍लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है। यह सीरीज में भारतीय टीम के अभियान के लिए झटका हो सकता है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *