• Mon. Mar 30th, 2026

    पुलिस थाना नाचनी का अनिश्चितकालीन घेराव 18 नवंबर 2025 से

    पुलिस थाना नाचनी का अनिश्चितकालीन घेराव 18 नवंबर 2025 से!

    बोरागांव निवासी बहिन  बसंती देवी शाही हत्याकांड का खुलासा करने तथा जांच के लिए एस.आई.टी.गठित करने की मांग को लेकर 18 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे टोल टैक्स नाचनी में एकत्रित होंगे।

     उसके बाद नाचनी थाने की ओर जुलूस प्रदर्शन करते हुए घेराव के लिए प्रस्थान करेंगे। थाने का अनिश्चितकालीन घेराव है, जब तक जारी रहेगा जब तक दो में से एक मांग पूरी नहीं हो जाती।

    अनुरोध है कि घर से अनिश्चितकालीन घेराव के लिए तैयार होकर ही आएं।

    बहिन बसंती को न्याय मिलने तक न्याय का यह आंदोलन जारी रहेगा।

    सहयोग-

    व्यापार उद्योग मंडल नाचनी, त्रिस्तरीय पंचायत के सम्मानित निर्वाचित प्रतिनिधि क्षेत्र प्रमुख, ज्येष्ठ तथा कनिष्क प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यगण, ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, वार्ड मेंबर्स, तल्ला जोहार कल्याण समिति, समस्त महिला एवं युवक मंगल दल, महिला स्वंय सहायता समूह, समस्त राजनैतिक और गैर राजनीतिक दल सहित आम जनता जनार्दन ने सहयोग दिया है।

     

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *