झाड़ियों में मिला रोता हुए मासूम, पुलिस ने बचाई जान
उत्तराखंड। ऋषिकेश में नवजात को अपनी ही मां ने झाड़ियों में मरने को छोड़ दिया था। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। ऋषिकेश पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता ने समय रहते उस मासूम की जान बचा ली।घटना ऋषिकेश के आईडीपीएल हॉकी ग्राउंड की है।
बीती सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे कुछ लोगों को झाड़ियों के पास किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी विनय शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झाड़ियों से चींटियों से घिरे उस नवजात को बाहर निकाला। पुलिसकर्मी भी बच्चे की हालत देख भावुक हो उठे।बच्चे को कपड़े में लपेटकर तुरंत एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां उसे निक्कू वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी देखभाल कर रही है और वह अब पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बालक के माता-पिता की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल ये है कि मां ने अपनी कोख से जन्मे इस मासूम को क्यों त्यागा? वो तो अच्छा हुआ कि समय पर किसी ने सुना, वरना ये कहानी हमेशा के लिए झाड़ियों में ही दब जाती।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....