X

बच्चों को भिक्षा न देकर उनको शिक्षा के लिए करे प्रेरित : प्रदीप कुमार राय

                                                                        

अल्मोड़ा – एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय के निर्देशन पर विमल प्रसाद सीओ  अल्मोड़ा के नेतृत्व में आँपरेशन मुक्ति टीम  अल्मोड़ा जनपद के चितई में महिला मंगल दल,खोल्टा,बेस क्षेत्रों मे लोगों को व शहर से लगे स्कूलों में सरस्वती शिशु मंदिर चितई अल्मोड़ा, राजकीय इण्टर कालेज स्यालीधार अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को पम्पलेट बाटकर व बैनर लगाकर छोटे बच्चों को बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मागते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी, भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें ।

     अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना है । नगर में जगह- जगह पम्पलेट बाँटकर व बैनर लगाकर लोगों को बच्चों को भिक्षा ना देने, बच्चों व उनके परिजनों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर बच्चों के भविष्य को सवारने में सहयोग प्रदान करने के लिए जागरुक किया गया । भिक्षा नही शिक्षा दें जागरुकता अभियान के  दौरान आँपरेशन मुक्ति टीम के कानि0 अनिल कुमार, कानि0 बालम सिंह, महिला का0 पायल मौजूद रहे।

This post was published on 30/08/2022 8:50 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post