मुनस्यारी – सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तत्वाधान में दितीय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता आज जोहार क्लब मैदान मुनस्यारी में प्रारंभ हो गई है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुनस्यारी डॉ. गौरव कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही सभी खिलाड़ियों से अनुरोध किया कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तथा खेल भावना को सर्वोपरि रखते हुए बेहतर प्रदर्शन कर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में यह खेल प्रतियोगिता आयोजित होने से इस क्षेत्र में क्रीड़ा प्रतिभाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रमुख क्रीड़ा अधिकारी तथा द्रोणाचार्य पदक विजेता श्री लियाकत अली ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रयास है कि मुनस्यारी जैसे सीमांत क्षेत्र में जहां क्रीड़ा प्रतिभाएं पर्याप्त संख्या में हैं, उन्हें पहचान कर प्रतिभागिता के अधिकाधिक अवसर प्रदान किये जाएं ।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने सभी चयनकर्ताओं, निर्णायकों तथा खिलाड़ियों का स्वागत किया और खेल भावना के साथ प्रतिभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी क्षेत्र में फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन से यहां क्रीड़ा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा तथा लोहाघाट महाविद्यालय के मध्य खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा ने लोहाघाट को 6-0 से हराया। दूसरा मैच पिथौरागढ़ महाविद्यालय और चम्पावत महाविद्यालय के मध्य खेला गया, जिसमें पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने चम्पावत महाविद्यालय को 4-0 से हराया। तीसरा मैच मुनस्यारी महाविद्यालय और कांडा महाविद्याल के मध्य खेला जा रहा है, जिसमें मुनस्यारी महाविद्यालय प्रथम हाफ में कांडा महाविद्यालय से 4-0 से आगे था। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राहुल पाण्डेय, मुख्य चयनकर्ता अमित सिंह एवं अकरम खान तथा निर्णायक मंडल में कुन्दन सिंह कनवाल, पुष्कर जोशी, नीरज पांडेय, मनोज कनवाल, कैलाश लसपाल तथा महाविद्यालय स्टाफ के श्री दुर्गेश कुमार शुक्ला, श्री अमित कुमार टम्टा, चंद्रप्रकाश, डॉ. रवि जोशी, डॉ शैलेश भंडारी, चेतन जोशी, हेमंती, सुश्री भागीरथी राणा, कैलाश सिंह, गणेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, त्रिलोक राम, श्रीमती हेमा पंचपाल, राम सिंह धर्मशक्तू, जोहार क्लब अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, हीरादेवी धर्मशक्तू तथा तारा पांगती ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डॉ रवि जोशी ने किया।
