X

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तृतीय दिवस बच्चों ने किया राधा कृष्ण नृत्य का सुंदर प्रदर्शन

अल्मोड़ा – दुगालखोला दुर्गा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तृतीय दिवस पर मुख्य अतिथि शेखर लखचौरा अध्यक्ष बार एसोसिएशन एवं विनीता लखचौरा प्रधानाचार्य शारदा पब्लिक स्कूल व चंपा दुर्गा पाल ने दीप प्रज्वलित कर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दो टीमों द्वारा नृत्य के साथ भजनों का आयोजन किया गया। टीम अध्यक्ष मीनू दुर्गापाल एवं प्रीती जोशी की अध्यक्षता में टीमों ने बहुत सुंदर प्रदर्शन किया। इशिका लटवाल, पूर्वा दुर्गापाल, आस्था कांडपाल, विधि दुर्गापाल, कीर्ति गैंडा, महिमा कांडपाल, अवनी गैंडा द्वारा बहुत सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।तव अकादमी के बच्चों द्वारा राधा कृष्ण नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया गया। तव अकैडमी की प्रबंधक श्वेता धानिक ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। मंजू जोशी द्वारा सभी को टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया। संचालन संजय दुर्गापाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रगति स्वयं सहायता समूह की दीपा जोशी, रमा जोशी, भगवती जोशी, मंजू जोशी, रीता बिनवाल, विमला गुरुरानी, कंचन गुणवंत, बिमला दुर्गापाल, जानकी गुरुरानी, हेमा दुर्गापाल, रेखा दुर्गापाल, पुष्पा सती, सुनैना मेहरा द्वारा सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न किया गया।

This post was published on 03/09/2023 1:15 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post