Latest news webfastnews
उत्तराखंड का एक और बहादुर सपूत आज देश की सुरक्षा में शहीद हो गया । पहलगाम में हुए बस हादसे में बुरी तरह से जख्मी होने वाले आईटीबीपी के जवान नंदन सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है । नंदन सिंह हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे ।
परिजनों से की बात बस कुछ दिन पहले
मूल रूप से नंदन सिंह उत्तराखंड के चंपावत के निवासी थे । नंदन सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं और ये लोग पढ़ाई कर रहे हैं । मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सोमवार रात को एसकेआईएमएस अस्पताल में दम तोड़ा । उन्होंने कुछ दिन पहले ही वीडियो कॉल में अपने परिजन के माध्यम से बात की । जब उन्हें आज सुबह पता चला की वे दुनिया में नहीं रहे तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी की चौथी बटालियन तैनाथ थे नंदन सिंह
नंदन सिंह आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनाथ थे । हादसे के पहले उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा पर लगा दी गई थी । ड्यूटी के दौरान पहलगाम जाते समय उनकी बस 16 अगस्त को खाई में गिर गई थी । इस हादसे में 30 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे ।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…