X

20 वर्षीय सुमन पिछले 7 दिनों से लापता.

ये खबर हल्द्वानी से सामने आई है। परिवार की लोगों से की अपील-

इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है और उसे जल्द ढूंढने की अपील की है। जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकासखंड के ग्राम कांडा की मूल निवासी एवं हाल निवासी हल्द्वानी की रहने वाली है। वह कॉलेज में पढ़ती है और हल्द्वानी में अपने किसी परिचित के घर पर रहती है। 16 अगस्त को सुमन सीसीटीवी कैमरे में घर की दीवार फांदते हुए नजर आए और उसके बाद लापता हो गई। इस संबंध में अगर आपको गुमशुदा सुमन के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो आप 9412926324 पर संपर्क कर सकते हैं।

This post was published on 23/08/2022 8:01 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post