• Sat. Mar 28th, 2026

    जॉब अलर्ट: IOCL में 394 पदों पर करें आवेदन

    WebfastnewsNews webfastnews

    IOCL में 394 पदों पर करें आवेदन

    इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने ट्रेड और टेक्निशयन अप्रेंटिस की 394 भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर 10 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    योग्यता

    ट्रेड अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक हो। डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं पास हो।

    टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो।

    स्टाइपेंड : तय मानकों के अनुसार।

    आयु सीमा

    18 से 24 वर्ष के बीच हो। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

    इन ट्रेड्रों में होंगी भर्तियां : मेकेनिकल,

    इलेक्ट्रिकल, टेलिकम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, असिस्टेंट ह्यमन रिसोर्स /अकाउंटेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर।

    चयन प्रक्रिया
    शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर चयन होगा।

    आवेदन शुल्क : निशुल्क।

    आवेदन प्रक्रिया

    आईओसीएल की वेबसाइट (www.iocl.com) पर लॉगइन करें।

    होमपेज पर Indian Oil For You सेक्शन के अंदर Indian Oil for careers के Apprenticeships पर क्लिक करें।

    खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन Engagement of

    Apprentices in Pipelines

    Division – 2025(2) –

    Supplementary Notification पर क्लिक करें।

    नये पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें। निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *