“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के अंतर्गत कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में आया एक स्मैक तस्कर
पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम चैकिंग के दौरान नैनीताल रोड सुमन आनन्द रिसोर्ट के पास कालाढूंगी से एक युवक के कब्जे से स्मैक बरामद किया गया तथा युवक को गिरफ्तार कर थाना कालाढूंगी में धारा- 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई गई।
गिरफ्तार– समरेश उर्फ सौरभ पुत्र सुनील कुमार निवासी वार्ड न0 01 डाक बंगला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 24 वर्ष से 07.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हरजीत सिहं, कानि0 मोहन चन्द्र जोशी और कानि0 प्रीतम सिंह शामिल रहें।
