• Sat. Mar 28th, 2026

    अल्मोड़ा के कराटे खिलाड़ियों ने देहरादून में जीते 15 पदक


    हरीश सिंह चौहान महासचिव / कोच
    कराटे एसोसिएशन अल्मोड़ा ने बताया कि 22वी उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 9,10,11 मई 2025 मल्टीपरपज हाल, आमवाला, देहरादून में आयोजित हुई।
    प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं की आयोजित हुई प्रतियोगिता में अपने वेट कटगरी में अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ियों ने झटके 15 पदक जीते 03 स्वर्ण 03 रजत 09 कांस्य पदक। पदक विजेता को उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी देहरादून व महारणप्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के प्रधानाचार्य मंगेश मंगई, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल विभाग कराटे कोच रुद्रपुर लक्ष्मण सिंह, खेल विभाग कराटे कोच चंपावत दीपक अधिकारी, खेल विभाग कराटे कोच टनकपुर द्वारा मैडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    स्वर्ण पदक विजेता चंदन भट्ट, विनोद जोशी, कुसुम लता,
    रजत पदक विजेता पार्थिक गुर्रानी, तनुजा जीना, लीलावती
    कांस्य पदक विजेता दीपक भट्ट, पूजा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, प्रवजल धानिक, सिद्धार्थ धानिक, प्रेम सिंह गैडा, नीरज भैंसवडा, अंजली बिष्ट, सोनू कुमार

    चौहान ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता जून में होने वाली सबजूनियर, जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है साथ अन्य सभी पदक विजेता खिलाड़ीयो का दिल्ली में होने वाली ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है सभी विजेताओं व कराटे एसोसिएशन अल्मोड़ा को जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा महेश्वरी आर्या, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण न्बनयाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, ब्लॉक खेल समन्वय राजेंद्र सिंह नयाल सामाजिक कार्यकर्ताओ खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।।

    हरीश सिंह चौहान
    महासचिव / कोच
    कराटे एसोसिएशन अल्मोड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *