• Mon. Mar 30th, 2026

    आर्द्रभूमि का संरक्षण है जरूरी, यहाँ शुरू हुआ वेटलैंड संरक्षण अभियान


    वेटलैंड के महत्व के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाना, वेटलैंड मित्रों की व्याप्ति को बढ़ाना और संरक्षण के लिए नागरिक भागीदारी बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गोवा में वेटलैंड बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत दलदली भूमि के संरक्षण के लिए नागरिक भागीदारी का निर्माण करना है यह अभियान वेटलैंड संरक्षण के लिए संपूर्ण समाज दृष्टिकोण पर बना है, जो सभी स्तरों पर सकारात्मक कार्रवाई को सक्षम बनाता है और समाज के सभी वर्गों को शामिल करता है। यह अभियान अगले एक साल तक जारी रहेगा ।

    आर्द्रभूमि का संरक्षण जरूरी

    ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं धरती पर प्राकृतिक पर्यावरण को कई तरह से नुकसान पहुंचा रही है। इनकी वजह से हमें दुनियाभर में चरम जलवायु घटनाएं देखने को मिल रही है। इन बदलावों से कहीं जरूरत से ज्यादा बारिश आ जाने से बाढ़ आ जाती है तो कहीं बेहद कम बरसात होने से सूखे की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में धरती पर मौजूद प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित करना बेहद अहम हो जाता है। हाल ही में 2 फरवरी को वर्ल्ड वेटलैंड डे भी मनाया गया था।

    बजट में भी विशेष प्रावधान

    बजट 2023 में भी सरकार द्वारा की गई विभिन्न हरित पहलों का उल्लेख किया गया है, जिसमें अमृत धरोहर, मिष्टी, पीएम प्रणाम, ग्रीन क्रेडिट और मिशन लाइफ-एलआईएफई के साथ हरित विकास शामिल हैं। पिछले लगभग 9 वर्षों में देश ने न केवल आर्थिक रूप से बल्कि पारिस्थितिक संतुलन का भी विकास किया है। पीएम मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में रामसर स्थलों के संरक्षण में स्थानीय समुदायों द्वारा निभाई जाने वाली अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डाला है।

    75 रामसर स्थलों पर 200 से अधिक आयोजन

    राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन ने इस वर्ष सभी 75 रामसर स्थलों पर 200 से अधिक आयोजनों के साथ विश्व आर्द्रभूमि दिवस (डब्ल्यूडब्ल्यूडी) मनाया। रामसर स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इन आयोजनों के दौरान आर्द्रभूमि प्रतिज्ञा दिलाई गई। छात्रों की भागीदारी के साथ 50 से अधिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें ड्राइंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, एक्सपोजर गतिविधियां और बर्ड वाचिंग का आयोजन किया गया।

    भारत में वेटलैंड्स साइट्स की संख्या

    भारत की वेटलैंड्स साइट्स की बात करें तो यहां कुल 75 वेटलैंड्स साइट्स ऐसी है जो रामसर साइट्स में शामिल हैं। ज्ञात हो, पिछले 9 साल में भारत की करीब 49 वेटलैंड्स साइट्स को रामसर साइट्स में शामिल किया गया है। वहीं भारत की 13 लाख हेक्टेयर भूमि रामसर साइट्स के अंतर्गत आती है। भारत की सबसे बड़ी वेटलैंड साइट सुंदरबन साइट है। इस बार के वेटलैंड डे का थीम इट्स टाइम फॉर वेटलैंड्स रिस्टोरेशन रखा गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *