X

शराब के नशे में वाहन चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाला केमू बस चालक हुआ गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध देघाट पुलिस की सख्त कार्यवाही

रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, बिना हेलमेट/तीन सवारी/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।


एल्कोमीटर की चेकिंग में केमू बस चालक व बाईक चालक पर हुई कार्यवाही

दिनांक- 19.08.2023 को थाना देघाट के उ0नि0 जीवन सिंह सामंत द्वारा हमराही पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान के दौरान तारानगर के पास रामनगर से देघाट आ रही एक केमू बस को रोककर चालक सुरेश चन्द्र, निवासी भिकियासैण अल्मोड़ा का एल्कोमीटर से टेस्ट किया गया तो बस चालक अत्यधिक शराब के नशे में बस में सवार 11 यात्रियों की जान खतरे में डालकर वाहन चलाता पाया गया। वाहन चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर केमू बस को सीज करते हुए चालक के डीएल को निरस्तीकरण हेतु कब्जे में लिया गया तथा बस में सवार सभी यात्रियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भेजा गया।

शराब के नशे में बाईक चला रहा चालक भी हुआ गिरफ्तार, बाईक सीज

चेकिंग के दौरान ही वाहन मोटर साईकिल संख्या- UK 04 K 9562 का चालक लक्ष्मण सिंह गुसाई निवासी सराईखेत, सल्ट शराब के नशे में बिना डीएल वाहन चलाता पाया गया,जिस पर चालक को गिरफ्तार कर मोटर साईकिल पल्सर को सीज किया गया।

This post was published on 20/08/2023 8:50 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post