• Mon. Mar 16th, 2026

    आईजी कुमाऊं व एसएसपी नैनीताल ने G-20 समिट में लगे पुलिस बल को किया तैयार, दिए आवश्यक निर्देश

    Latest news webfastnews

    रविवार को डॉ नीलेश आनंद भरणे, आईजी कुमाऊं रेंज द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर में आयोजित होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में लगे सभी पुलिस बलों को ब्रीफ किया गया। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस बल को महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। सभी को कड़े सुरक्षा मापदंडों को अपनाने, निर्धरित वर्दी व ड्रेस कोड के साथ बेस्ट टर्नआउट बनाने, कड़ा अनुशासन बनाए रखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी को अवगत कराया गया यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है, देश विदेश के अतिविशिष्ट/विशिष्ट महानुभाव प्रतिभाग करेंगे।

    देश के नैनीताल जिले को इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन का अवसर मिला है। विदेश के प्रतिनिधि मंडल और गणमान्य महानुभावों के समक्ष नैनीताल पुलिस की एक बेहतरीन छवि उभकर आनी चाहिए। स्मार्ट और प्रो एक्टिव पुलिसिंग करें। साथ ही श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस बल को पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। सभी को अच्छी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

    ब्रीफिंग में ड्यूटी में लगे समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *