नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक अंतर्गत खुटियाखाल क्षेत्र में रविवार दोपहर तेंदुए के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुटियाखाल निवासी गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र पर रविवार की दोपहर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा था और इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण आज एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।किए।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। वहीं धारी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंशुल भट्ट ने महिला की तेंदुए के हमले में मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वह स्वयं भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

