• Mon. Mar 30th, 2026

    गांधी का साहित्य एवं साहित्य में गांधी विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, विभिन्न राज्यों से किया गया प्रतिभाग

    आज मंगलवार 31अक्टूबर 2023 को हुकम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं गुगन राम सोसाइटी बोहल , भिवानी , हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में एक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    संगोष्ठी “गांधी का साहित्य एवं साहित्य में गांधी” विषय पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अवनींद्र कुमार जोशी जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा की मानव समाज को आज गांधी जी की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ पी नजीम बैग प्रोफेसर दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा मद्रास, डॉक्टर अंशपुरी, प्राचार्या,राजकीय महाविद्यालय बहरौर राजस्थान, डॉक्टर स्नेहा कुमारी प्राध्यापक जनकपुर नेपाल डॉ राजेश शर्मा, प्रोफेसर टांटिया विश्वविद्यालय श्रीगंगानगर राजस्थान, तथा डॉक्टर रीना कुमारी विभागाध्यक्ष हिंदी दशमेश गर्ल्स कॉलेज चक आला पंजाब, ने संबोधित किया। संगोष्ठी की संयोजिका डॉ अमिता प्रकाश ने बताया कि इस संगोष्ठी में केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों के विविध महाविद्यालयों में अध्ययन – अध्यापनकर रहे प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा गांधी एवं गांधी साहित्य में रुचि रखने वाले विद्वानों ने प्रतिभाग किया। संपूर्ण कार्यक्रम तीन तकनीकी सत्रों के माध्यम से पूर्ण हुआ ।

    उपर्युक्त विश्व व्यापी विषय पर विद्वानों ने महात्मा गांधी के राजनीतिक, सामाजिक, वैयक्तिक शैक्षिक एवं विविध पहलुओं पर बारीकी से चर्चा परिचर्चा की। इस संगोष्ठी में सोमेश्वर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। तकनीकी सत्रों में अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय से प्रोफेसर कमला धौलाखंडी, डॉ. लोतिका अमित, डॉक्टर सी.पी. वर्मा, डॉ कंचन वर्मा, डा सुनीता जोशी, डॉ पुष्पा भट्ट, डॉ नीता टम्टा डॉ राकेश पांडे, डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ विवेक कुमार आर्या, डॉ शालिनी, डॉ प्राची तथा डॉ आंचल आदि उपस्थित रहे। हिंदी विभाग से इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमिता प्रकाश द्वारा किया गया तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रभारी डॉक्टर भावना और विपिन चंद्र द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षयीय संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य ने समस्त महाविद्यालय परिवार को उपयुक्त कार्यक्रम हेतु हार्दिक बधाई प्रदान की।

    गुगनराम सोसायटी के अध्यक्ष डॉ नरेश सिहाग एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी जैसे विराट व्यक्तित्व पर इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए तथा हमारे स्वयं के सीखने के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *