• Sun. Mar 29th, 2026

    SSJU: एलएलबी एलएलएम के प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश परीक्षा संपन्न

    Byswati tewari

    Sep 24, 2023

    ssju: law entrance exam: रविवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा में सत्र: 2023-24 हेतु एलएलबी प्रथम सेमेस्टर तथा एलएलएम, प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हुई।

    541 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    परीक्षा नियंत्रक डॉ मुकेश सामंत यह जानकारी दी है कि प्रवेश परीक्षा में एलएलबी हेतु 439 विद्यार्थी उपस्थित एवं 132 अनुपस्थित थे।

    एलएलएम हेतु 102 उपस्थित एवं 40 अनुपस्थित रहे। केवल अल्मोड़ा परिसर को इस परीक्षा का केंद्र बनाया था।

    जहां आचार्य प्रो इला साह केंद्र की प्रभारी रहीं। परीक्षा केन्द्र में त्रिलोक बिष्ट, डॉ दीपक,डॉ मनोज बिष्ट, डॉ पवन जोशी, जयवीर नेगी, पूरन कनवाल, राजेन्द्र बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।

    law entrance exam

    वहीं परीक्षा के आब्जर्वर के रूप में आचार्य प्रो देवसिंह पोखरिया, आचार्य प्रो भीमा मनराल ने अपना सहयोग दिया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *