Latest news webfastnews
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस के पुल से गिर जाने से तीन बच्चों और 10 महिलाओं सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 31 अन्य घायल हो गये।
खरगोन जिले के ग्राम टांडा बरुड़ के पास श्रीखंडी गांव से इंदौर की जा रही बस मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे डोंगरगांव व दंसगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोडते हुए नीचे गिर गई।
जैसे ही हादसे की सूचना लोगों को लगी, मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों के बस के कांच फोड़कर बाहर निकाला। पलटी हुई बस को सीधा किया। मौके पर एसपी, कलेक्टर, एसडीओपी और प्रतिनिधि पहुंचे। विधायक रवि जोशी से ग्रामीणों ने चर्चा में कहा कि यहां से रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती हैं, ग्रामीणों के रोकने-टोकने पर बस वाले विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बस वाले टाइम कवर करने के चक्कर में यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। आरटीओ का इस ओर ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड तो अच्छा है, लेकिन घुमावदार है और पुल, पुलिया भी घुमावदार और अंधे मोड़ों के पास है।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....