• Sat. Mar 28th, 2026

    महिला कोतवाली ने एनसीसी कैडेट्स को जागरूक कर लाभप्रद विषयों की दी जानकारी

    महिला कोतवाली ने एनसीसी कैडेट्स को जागरूक कर लाभप्रद विषयों की दी जानकारी

    देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

    दिनांक 08.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व *सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा एनसीसी कैडेट्स को जागरूक करते हुए वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टि,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा की जानकारियां देते हुए सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत यातायात नियमों के पालन करने तथा पुलिस के साथ सहयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए नशे से संबंधित कोई भी गोपनीय सूचना देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर-1933 व डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *