• Wed. Mar 25th, 2026

    मलेथा – भैंस के बच्चे को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

     

    आज मलेथा – भैंस के बच्चे को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

     

    दिनांक 19/09/ 2025 को  गांव मलेथा में एक घर से कल देर रात हमारे भैंस के बच्चे को बाघ ने अपना शिकार बना दिया है। जो बहुत दुखद घटना घटित हुई है। ऐसे में  गांव व मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह ने बताया कि हमने वन विभाग को भी सूचित कर दिया है। अतः मेरा शासन प्रशासन से भी मांग है कि इस आतंक खोल बाघ को पकड़ा जाए। हमारे घर पर सभी परिवार वाले बहुत परेशानी में हैं। यहां पर पांच परिवार रहते हैं। जैसे कि शूरवीर सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान, ज्ञान सिंह, आजाद बिष्ट, वीरेंद्र गुसाई, सुशीला बिष्ट आदि सभी परिवारों की वन विभाग से अपील है। कि वह तुरंत इस पर कार्रवाई करें अन्यथा नहीं तो सभी गांव वाले आंदोलन के लिए बाध्य ना हो जाये। अतः वन विभाग से अनुरोध है कि इस तरफ ध्यान दिया जाए तुरंत कार्रवाई हो। और गांव में पिंजरा लगाया जाए। वहां लोगों में काफी दहशत देखने को मिल रही है। विभाग तुरंत एक्शन ले।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *