पटवारी/लेखपाल परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

अल्मोड़ा – 8 जनवरी को आयोजित होने वाली उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा 2022 की तैयारियों को लेकर आज अपरजिलाधिकार सीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपरजिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नामित सभी सेक्टर अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सौंपे गए परीक्षा केंद्रों पर जाकर सभी व्यवस्थाओं को परख लें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केंद्र पर बिजली, पानी एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सभी दिशा निर्देशों का भली भांति पालन करें, तथा नियमानुसार परीक्षा संपन्न कराने की सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाए। परीक्षा के दौरान सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में इस परीक्षा हेतु 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा केंद्र अल्मोड़ा, रानीखेत, सोमेश्वर, द्वाराहाट समेत अन्य स्थानों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों में 10203 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा 11 बजे से 01 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण समेत आयोग के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे l

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago