कोसी सहित चार नदियों में पाँच साल तक खनन की मिली मंजूरी

केंद्र की ओर से अनुमति बढ़ाए जाने के आदेश किए गए। इन चारों नदियों में खनन की अनुमति 28 फरवरी को खत्म हो रही थी।

उत्तराखंड की चार बड़ी नदियों गौला, शारदा, दाबका और कोसी में खनन को | अगले पांच साल के लिए केंद्र ने मंजूरी दे दी है। गुरुवार को केंद्र की ओर से अनुमति बढ़ाए जाने के आदेश किए गए। इन चारों नदियों में खनन की अनुमति 28 फरवरी को खत्म हो रही थी। इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी राहत बताते हुए सीएम पुष्कर धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार जताया है।

बीते शनिवार ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर इन चार नदियों में खनन की मंजूरी दोबारा दस साल के लिए देने का अनुरोध किया था। जिसके लिए वन विभाग की ओर से पहले ही प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। मुख्यमंत्री धामी के विशेष अनुरोध पर केंद्र ने अगले पांच साल के लिए खनन की दोबारा अनुमति दे दी। मुख्यमत्री ने कहा कि इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने भी इसके लिए सीएम पुष्कर धामी सहित केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यावद का आभार जताया है।

वन निगम इन चारों नदियों में खनन करता है। जिनमें पूरे साल में करीब 70 लाख घट मीटर खनन होता है। इसमें करीब 54 लाख घन मीटर अकेले गौला में होता है। इसके अलावा करीब आठ लाख घन मीटर कोसी, करीब दो लाख दाबका और तीन लाख घन मीटर शारदा में खनन होता है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago