• Thu. Feb 12th, 2026

परिजनों से नाराज होकर दिल्ली जा रही थी युवती, पुलिस ने एक घण्टे के अंदर किया बरामद

चौखुटिया पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर मात्र 01 घण्टे के भीतर किया सकुशल बरामद, परेशान परिजनों के जान पर आई जान, चौखुटिया पुलिस की तत्परता से मायूस चेहेरों पर लौटी मुस्कान

आज 20फ़रवरी 2023 को सुबह 06.13 बजे थाना चौखुटिया में सूचना प्राप्त हुई कि चौखुटिया निवासी एक नाबालिग बालिका उम्र 17 वर्ष घर से नाराज होकर कल रात्रि में कहीं चली गई है।
थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार ने नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका की खोजबीन प्रारम्भ करते हुए लोगों से पूछताछ और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गयी।
सघन चेंकिग के दौरान दिल्ली जाने वाली बस से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ पर बालिका ने बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए बस में बैठी थी, जिसे समझाकर बुझाकर अपने संरक्षण में थाने लाया गया । बालिका को उचित काउंसलिंग के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
नाबालिग बालिका के घर से नाराज होकर गायब होने पर परिजन काफी परेशान थे। अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार, हे0कानि0 प्रदीप रौतेला, कानि0 रजनीश वर्मा, म0 कानि0 पार्वती रावत, थाना चौखुटिया शामिल रहें।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *