• Tue. Mar 24th, 2026

    मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान 5.0 का पहला चरण आज से शुरू

    मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान 5.0 का पहला चरण आज से शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। राजधानी देहरादून में टीकाकरण अभियान की शुरूआत महात्मा गांधी शताब्दी चिकित्सालय से की गई।

    प्रदेश के अन्य जिलों में भी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभियान की सफलता के लिये सभी जिलों ने पहले से ही टीकाकरण के लिये बच्चों को चिन्ह्ति किया है। गौरतलब है कि पहली बार टीकाकरण का ऑनलाइन पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।

    पहला चरण 7 से 12 अगस्त, दूसरा 11 से 16 सितंबर और तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक रहेगा। इस अभियान के तहत ब्लॉक के गांवों में 5 वर्ष तक के छूटे बच्चे व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। 

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *