Categories: सबसे FAST

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

✳️  केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर  खुल गए हैं। कपाट खुलने के बाद ढोल बजाकर जश्न मनाया गया।


✳️ बांग्‍लादेश में मोहम्‍मद सहाबुद्दीन ने 22वें राष्‍ट्रपति के रूप शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे। मोहम्‍मद सहाबुद्दीन वयोवृद्ध स्‍वतंत्रता सेनानी, विधिविद और राजनेता हैं।
✳️  भारत ने सूडान में फंसे अपने नागरिको को वापस लाने के लिए अभियान कावेरी की शुरूआत की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि लगभग 500 भारतीय सूडान बंदरगाह पहुंच गये हैं और अधिकांश रास्‍ते में हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जहाज और विमान नागरिकों को स्‍वदेश लाने के लिए तैयार हैं।
✳️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में डेयरी उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
✳️ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून से चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ ए.टी.एम का लोकार्पण किया।
✳️ असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन ‘केएलओ’ के दो कैडर की मौत हो गई।
✳️ न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान में एक भारतीय व्यक्ति को अपने सहयात्री पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।
✳️ पाकिस्तान के पुलिस थाने में विस्फोट में 12 की मौत, 50 से अधिक घायल होने की ख़बर।
✳️ इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पश्चिम में मंगलवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया , इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने सुनामी की चेतावनी जारी की।

✳️ स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2015 से 2022 के दौरान भारत में मलेरिया से जुडे मामलों में 85.1% की कमी आई है और इससे जान गंवाने वालों की संख्‍या 83.36% घटी है। उन्‍होंने कहा कि भारत 2030 तक मलेरिया को समाप्‍त करने की दिशा में तेजी से प्रगति कर रहा है।
✳️ बद्रीनाथ व हेमकुंड यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं को हिमालय के दुर्लभ भोज वृक्ष की छाल से बने भोजपत्र पर चित्रित और लिखित सौवेनिर अपने साथ ले जाने का सौभाग्य मिलेगा।


swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago