◆ भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत- आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत ने कल एक अभ्यास किया और अरब सागर में 35 से अधिक विमानों को तैनात करके बहु-विमान वाहक संचालन का प्रदर्शन किया।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया।
◆ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण की आधारभूत सुविधाएं सुदृढ करने के उद्देश्य से पहला राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन आज से नई दिल्ली में।
◆ पेरिस डायमंड लीग में लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करके इतिहास रचने वाले श्रीशंकर मुरली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी।
◆ भारतीय विश्वविद्यालय संघ और सिम्बायोसिस इंटरनेशनल -डीम्ड विश्वविद्यालय जी-20 के प्रमुख शिक्षा कार्यक्रम के साथ ही पूरक कार्यक्रम के तौर पर 19, 20 और 21 जून को पुणे में यूनिवर्सिटीज-20 -यूनी-20 सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।
◆ चीन की योजना मोबाइल से फाइल शेयर करने की सुविधा देने वाली सेवाओं जैसे कि एयरड्राप्स और ब्लूटूथ के इस्तेमाल पर रोक लगाने की है। देश के इंटरनेट नियामक ने इस प्रकार के प्रस्तावों पर एक जन-विमर्श मंगलवार को शुरू किया जो महीने भर चलेगा।
◆ अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। विस्फोट में मारे गए लोगों में तालिबान के वे अधिकारी शामिल हैं जो बदखशान प्रांत के डिप्टी गर्वनर निसार अहमदी की प्रार्थना सभा में शामिल होने आए थे।
◆ सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार को आतंकवादी संगठन अल-शबाब के आतंकवादियों ने समुद्रतट के निकट स्थित एक होटल पर हमला किया। पुलिस ने बताया है कि इस हमले में 6 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए।
◆ उत्तर काशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजरे को बढ़ावा देने के लिए गांव सिरोर के एक खेत में ‘मंडुआ’ (फिंगर मिलेट) बोया।
◆ तुर्की में एक रॉकेट और विस्फोटक कारखाने में हुए भीषण धमाके में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई।
यह हादसा राजधानी अंकारा से 40 किलोमीटर दूर सरकारी स्वामित्व वाली एमकेई रॉकेट एंड एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में शनिवार की सुबह हुआ
