• Thu. Feb 12th, 2026

सुबह सवेरे….देश दुनिया की बड़ी खबरें


❇️ विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस
✳️ कल रात सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ। घायलों को BHU अस्पताल रेफर किया गया है। धमाके का कारण अभी पता नहीं चल पाया है
✳️ पंजाब: पटियाला जेल से रिहा होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के घर पहुंचने पर जश्न मनाया गया।
✳️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में स्कूली छात्रों और ट्रेन के कर्मचारियों के साथ बातचीत की।
✳️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित हैं।
✳️ बद्रीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल से खुलेंगे।
✳️मार्च 2023 में माल और सेवा कर से प्राप्‍त राजस्‍व 1.6 लाख करोड़ रुपये का रहा जो पिछले साल की इसी अवधि से 13% अधिक है।
✳️भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वॉन्‍गचुक सोमवार से भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। उनके साथ भूटान के विदेश और व्‍यापार मंत्री तथा वरिष्‍ठ अधिकारियों का दल आ रहा है।
✳️केन्‍द्रीय माध्‍यम शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने प्रकाशन के लिए सीबीएसई से संबद्ध सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया।
✳️भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने स्पेन मास्टर्स सुपर 300 के फ़ाइनल में जगह बना ली है।
✳️केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री के मुद्दे पर गुजरात हाई कोर्ट के फैसले ने उनकी शैक्षणिक योग्यता के दावों के प्रति संदेह और बढ़ा दिए हैं. अगर मोदी शिक्षित होते तो नोटबंदी जैसे कदम नहीं उठाते।
✳️भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के चेन्नई में मौजूद जाना माना कलाक्षेत्र कॉलेज संस्थान की छात्राओं ने अपने ही शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका ये भी आरोप है कि प्रबंधन इस मुद्दे पर लापरवाही बरत रहा है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *