अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की शनिवार को हुई शोक सभा में राज्य आंदोलनकारी पूरन चंद्र जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दन्या निवासी स्व पूरन जोशी प्रेस क्लब के सचिव वरिष्ठ पत्रकार रमेश जोशी के भाई थे। शोक सभा में उनके निधन को समाज के लिए गहरी क्षति बताते हुए सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता क्लब के वरिष्ठ सदस्य एड पीसी तिवारी ने की।
इस मौके पर पत्रकारों व अन्य गणमान्य लोगों ने शोक सभा आयोजित कर राज्य आंदोलनकारी पूरन जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अल्मोडा़ के वरिष्ठ काँग्रेसी एंव पूर्व नगराध्यक्ष बगडवाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगडवाल के आकस्मिक निधन से काँग्रेस पार्टी में शोक की लहर अल्मोड़ा- वरिष्ठ काँग्रेसी नेता एंव पूर्व नगराध्यक्ष ऒर अरबन काँपरेटिव बॆंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगडवाल उम्र 75 वर्ष का हल्द्वानी स्थित नीलकंठ…
रिटायर्ड कानूनगो कमलेश कर्नाटक के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त अल्मोड़ा-रिटायर्ड कानूनगो कर्नाटक खोला निवासी कमलेश कर्नाटक का विगत दिवस बीमारी के चलते निधन हो गया था।वे 85 वर्ष के थे।वे विगत 20 दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।स्वर्गीय कमलेश कर्नाटक कांग्रेसी नेता सुनील कर्नाटक के पिता…