धोनी का क्रेज़, बच्चों की स्‍कूल फीस की जगह खरीदा IPL टिकट

धोनी का क्रेज़, बच्चों की स्‍कूल फीस की जगह खरीदा IPL टिकट

नई दिल्‍ली । MS Dhoni का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर(Crazy people are crazy) बोल रहा है। मैदान में बड़ी संख्या में लोग धोनी (Dhoni)को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे ही एक धोनी फैन (Dhoni fan)की कहानी सामने(story in front) आ रही है जो हैरान करने वाली है। इस शख्स ने अपने बच्चों की फीस चुकाने के बजाए आईपीएल मैच का टिकट खरीद लिया। वह अपनी बेटियों के साथ मैच देखने पहुंचा था। इस व्यक्ति ने बताया कि वह धोनी को अपने सामने खेलते देखना चाहता था। उसने अपनी तीन बेटियों के लिए भी टिकट खरीदे थे। चूंकि टिकट मिल नहीं रहा था तो उसने 64 हजार रुपए खर्च करके इसे ब्लैक में खरीदा।

बेटियों ने जताई खुशी

धोनी के इस फैन ने स्पोर्टवॉक चेन्नई से बातचीत में खुशी जताई। उसने कहा कि मुझे अभी अपने बच्चों के स्कूल की फीस जमा करनी है। लेकिन हम लोग धोनी को एक बार अपने सामने खेलते हुए देखना चाहते थे। इसलिए मैंने यह कदम उठाया। आज मैं और मेरी तीनों बेटियां काफी ज्यादा खुश हैं। इस व्यक्ति की छोटी बेटी ने कहा कि मेरे पिता ने यह टिकट पाने के लिए काफी मेहनत की है। इन लोगों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए व्हिसल पोड्डू भी बजाया। हालांकि इंटरनेट पर लोग धोनी फैन के इस कदम से खुश नजर नहीं आए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि मैच देखना बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा जरूरी नहीं है। इसको ग्लोरीफाई मत कीजिए। वीडियो को एक्स पर शेयर करने वाले यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर जैसन फिलिप ने लिखा कि इस मूर्खता को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

कुछ लोगों ने किया सपोर्ट

हालांकि कुछ लोगों ने इस पिता को सपोर्ट भी किया है। एम श्रीनिवास नाम के एक यूजर ने लिखा कि अपनी बच्चियों को एक शानदार याद देने के लिए इस पिता ने अच्छा कदम उठाया। उन्होंने लिखा कि यह बच्चियां हमेशा इस पल की खुशी मनाएंगी और पूरी जिंदगी अपने पिता को याद करेंगी। वह किसी तरह इन बच्चियों को फीस चुका ही देगा। लेकिन यह पल शायद उसकी जिंदगी में दोबारा नहीं आ पाता। बता दें कि इस मैच में सीएसके ने केकेआर को 7 विकेट से हराया था। अनुमान है कि यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा। इसलिए दर्शकों और फैन्स में धोनी को लेकर कुछ ज्यादा ही क्रेज है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago