Landslide in Nainital: नैनीताल में भूस्खलन से ताश की पत्तों की तरह गिर गया भवन, स्थानीय लोगों में दहशत

landslide in Nainital

Nainital news update: नैनीताल के चटन लॉज क्षेत्र में बहु मंजिला भवन भर भर कर गिर गया। वो तो गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति या परिवार चपेट में नहीं आया।

बता दें कि शनिवार तड़के तीन बजे मल्लीताल अवागढ़ कंपाउंड क्षेत्र में हल्का भूस्खलन हो रहा था। इसी दौरान 30 साल पहले बनी सुरक्षा दीवार अचानक गिर गई। दीवार के गिरते ही भूस्खलन तेज होने लगा। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को सूचना दी। कुछ देर बाद क्षेत्र में स्थित रास्ते व घरों में दरारें उभरने लगी तो लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने मकानों को खाली कराना शुरू किया ।

पहाड़ में हुए भूस्खलन के बाद करीब चार भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होकर मलवे में तब्दील हो गए हैं जबकि आधा दर्जन भवनों पर अब बड़ा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिनों से नैनीताल में लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ी में भूस्खलन की घटना देखने को मिल रही थी।

जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कई बार जिला प्रशासन को दी लेकिन अब तक क्षेत्र में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बीते दिनों से क्षेत्र में अवैध निर्माण तेजी से बड़ा जिसके चलते अब नैनीताल में इस तरह की घटना देखने को मिल रही है।

भूस्खलन के बाद 12 से ज्यादा मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और आसपास के घरों को खाली करा दिया है। मौके पर बचाव कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago