X

Nainital प्रशासन ने ध्वस्त कीं तीन अवैध मजारें

उत्तराखंड के रामनगर में शनिवार को एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के तहत अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन ने तीन अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया।सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, वन विभाग और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। करीब चार से पांच घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान तीनों मजारों को पूरी तरह गिरा दिया गया और उनके मलबे को डंपर में भरकर मौके से हटा भी दिया गया।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन मजारों के नीचे से कोई धार्मिक अवशेष नहीं मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि इन्हें अवैध रूप से और जबरन निर्माण कर खड़ा किया गया था। इनमें से एक मजार एक सरकारी स्कूल परिसर में बनी थी, जबकि दूसरी एक बड़े रिसॉर्ट की जमीन पर बनी थी, जिसे रिसॉर्ट मालिक की सहमति से हटाया गया।तीसरी मजार भी बिना किसी अनुमति के निर्माण की गई थी। प्रशासन का कहना है कि इन अवैध मजारों को लेकर कई शिकायतें मिल रही थीं, और हाल में ही इनकी पहचान की गई थी। इससे पहले भी रामनगर में अवैध मजारों पर कार्रवाई हो चुकी है। हाल ही में लुटाबाद गांव में रेलवे की जमीन पर बनी एक मजार को भी जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने ध्वस्त किया था।

This post was published on 03/08/2025 2:37 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post