• Thu. Feb 12th, 2026

Nainital में जिलाधिकारी ने 7 SDM के किए ट्रांसफर

Nainital News: जनपद नैनीताल में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी (SDM) और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह स्थानांतरण आदेश जनहित में जारी किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता लाई जा सके।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 7 उप जिलाधिकारियों का उनके वर्तमान तैनाती स्थलों से नवीन तैनाती स्थलों पर स्थानांतरण किया गया है। इस क्रम में:

  1. श्री परितोष वर्मा, वर्तमान में उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी, को उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी बनाया गया है।
  2. श्री राहुल शाह, उप जिलाधिकारी, रामनगर को उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी के पद पर तैनाती दी गई है।
  3. श्री तुषार सैनी, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी को उप जिलाधिकारी, कैचीधाम के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  4. श्री प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल को उप जिलाधिकारी, रामनगर बनाया गया है।
  5. श्रीमती रेखा कोहली, उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।
  6. श्री विपिन चन्द्र पन्त, उप जिलाधिकारी, कैचीधाम को प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल नियुक्त किया गया है।
  7. श्री नवाजिश खलीक, प्रभारी अधिकारी, मुख्यालय से उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा इस बदलाव को जनहित में लिया गया निर्णय बताया गया है, जिससे शासन-प्रशासन में समन्वय और बेहतर सेवा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *