लाखों के जेवर चोरी करने के आरोप में महिला अधिवक्ता गिरफ्तार

जनपद नैनीताल के रामनगर में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रामनगर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान करीब 7 लाख 75 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने गायब हो गए। वाकये के बाद विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर शादी के दोनों पक्षों के लोगों के पैरों ने नीचे से जमीन खिसक गई। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार शादी समारोह का कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा था। सभी मेहमान शादी समारोह में व्यस्त थे। एक तरफ शहनाई बज रही थी तो दूसरी तरफ मेहमान खाने का लुत्फ उठा रहे थे। इस बीच अचानक ज्वेलरी से भरा बैग गायब होने की खबर आग की तरह फैल गई। मामला संज्ञान में आने के बाद वर -वधू पक्ष के रिश्तेदारों और नातेदारों में हड़कंप मच गया। शादी की खुशियों की रौनक फीकी पड़ गई। रिश्तेदारों ने भी बैग को काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।पुलिस के अनुसार, यह घटना बीते बुधवार को हुई। जैसे ही घरवालों ने गहनों के चोरी होने का पता लगाया, पूरे समारोह में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध महिला की पहचान की।जांच में पता चला कि चोरी करने वाली महिला मल्लीताल वाशुदा कॉटेज, मेलरोज कम्पाउंड की निवासी शुभांगी पांडे पत्नी शेखर पांडे थी। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी किए गए गहने और नकदी बरामद किए। इनमें सोने और हीरे के मंगलसूत्र, डायमंड के कान के टॉप्स और 3520 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की कार्रवाई जारी है और आवश्यकतानुसार संदिग्ध से और पूछताछ की जाएगी।पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

2 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

12 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

13 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago