X

शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन प्रेमी के संग गायब

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन प्रेमी के संग गायब हो गई। इससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। यह घटना नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

 

बाजपुर में शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन प्रेमी के संग गायब हो गई। इससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। यह घटना नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

 

बाजपुर शहर निवासी एक युवक की शादी यूपी के रामपुर जिले के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। दो नवंबर को शादी होनी थी। इसी के चलते दुल्हन पक्ष के लोगों को बाजपुर आकर रविवार को दिन में शादी की रस्म पूरी करनी थी।

 

लड़का पक्ष की ओर से एक मैदान में शादी समारोह की तैयारियां की जा रही थीं। सूचना मिली कि दुल्हन शनिवार रात घर से अचानक गायब गई है। हैरान करने वाली खबर मिलते ही दूल्हे को झटका लगा। इससे लड़के पक्ष की ओर से चल रही तैयारियों को ग्रहण लग गया।

 

रविवार सुबह मैदान में लगाए टैंट को आनन फानन में हटा दिया गया। टैंट संचालक भी समारोह को लेकर परेशान नजर आया। घटना से लड़के पक्ष के परिवार में हलचल सी मच गई।

 

परिवार के कुछ लोग पुलिस से शिकायत करने की बात कह रहे थे लेकिन संभ्रांत लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। बताते हैं कि दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच सुलह हो गई है।

This post was published on 03/11/2025 11:52 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post