पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मर्यादा
नैनिताल: गोला नदी, रानी बाग में थाना काठगोदाम पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मर्यादा, नदी-नालों एव सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 25 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर संयोजन शुल्क 6,250/- रु0 वसूला गया।





पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थानों एवं नदी नालों, धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाकर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में 28 मई को प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में ऑपरेशन मर्यादा चलाते हुए उप निरीक्षक फिरोज खान चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम के द्वारा मय पुलिस टीम के गोला नदी, रानी बाग नदी किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 25 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर संयोजन शुल्क ₹6250/- वसूला गया।
तथा भविष्य के लिए हिदायत मुनासिब दी गई।



