• Sat. Mar 28th, 2026

    फर्जी प्रमाण प्रस्तुत कराकर अभियुक्त को दिलाई जमानत, अभियुक्त गिरफ्तार

    फर्जी प्रमाण प्रस्तुत कराकर अभियुक्त को दिलाई जमानत, अभियुक्त गिरफ्तार

    तल्लीताल पुलिस टीम ने फर्जी प्रमाण प्रस्तुत कराकर अभियुक्त को जमानत दिलाने में मदद करने वाले को किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही तथा वांछित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में डॉ 0 जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा निर्देशन, में श्री प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में श्री रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व पूर्व के मुकदमे में फर्जी ज़मीनामों को प्रस्तुत कर जमानत ली गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना तल्लीताल में पंजीकृत मु.अ.स. 04/2025 धारा 61(2)(a)/229(1) /318 (4)/338/339/340 बीएनएस में अभियुक्त राहुल गर्ग पुत्र दिनेश गर्ग निवासी भोलरोड मुल्तानगर थाना टी.पी.नगर मेरठ यूपी की फर्जी प्रमाण प्रस्तुत कराकर अभियुक्त राहुल गर्ग को जमानत दिलाने में मदद करने वाले रवि कुमार जैन उम्र 35 वर्ष पुत्र दिनेश जैन निवासी गली नं- 2 मुल्ताननगर भोलरोड थाना टी.पी.नगर मेरठ को मेरठ से 25.02.25 को गिरफ्तार किया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराकर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नैनीताल भेजा गया है।

    गिरफ्तारी टीम-1- उ0नि0 सतीश उपाध्याय 2- कानि0 राहुल कुमार

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *