• Fri. Apr 3rd, 2026

    राष्ट्रव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन का असर; केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व मनसुख मांडवीया ने आशा व आंगनवाड़ी के शिष्टमंडलो को वार्ता के लिए बुलाया

    सोमवार को दिल्ली जंतर-मंतर भारतीय मजदूर संघ के आव्हान में राष्टव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन में देश के अलग-अलग राज्यों की आशा कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां,भोजन माता व एनएचम कर्मचारी, आदि शामिल हुए।

    उत्तराखंड का आशा फेसिलेटटर प्रदेश शिष्टमंडल व आशा कार्यकर्ताओ प्रदेश शिष्टमंडल के अलग-अलग जिलों से अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/उत्तराखंड आशा फेसिलेटटर प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड आशा कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री ललितेश बिस्वकर्मा के नेतृत्व बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी राज्यों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने व आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलेटटरों ने व भोजन माता,एनएचम कर्मचारी लोगों ने भारतीय मजदूर के आव्हान में राष्टव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन में अपनी अपनी जल्वंत, समस्याओं के निराकरण हेतु व अपनी अलग अलग मांगो पर चर्चा की।

    ये राष्ट्रव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन घंटों तक चला ये धरना प्रदर्शन में लाखों की संख्या भीड को देखते केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आंगनबाड़ी शिष्टमंडल से वार्ता करने के लिए बुलाया और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने आशा एवं आशा फेसिलेटटर के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *